अब कम उम्र में ही महिलाओं को रही है रसौली की समस्या, जानिए कारण, लक्षण और बचाव तरीके

अब कम उम्र में ही महिलाओं को रही है रसौली की समस्या, जानिए कारण, लक्षण और बचाव तरीके

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल काफी व्यस्थ हो गई है। इसकी वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं में एक समस्या है थायराइड और रसौली की, जो महिलाओं में अधिक होता है। रसौली को आम भाषा में गांठ भी कहते हैं। इसमें गर्भाश्य या उसके आसपास गांठें बनने लगती हैं। ज्यादातर महिलाओं में कोई लक्षण नहीं होता है जबकि अन्य दर्द या भारी माहवारी हो सकती हैं। एक महिला में एक गर्भाशय रसौली या कई हो सकती हैं। कभी-कभी, रसौली से गर्भवती होने में मुश्किल हो सकती है, हालांकि यह असामान्य है। रसौली परिवार के एक जनरेशन से दूसरी जनरेशन में चलती है और आंशिक रूप से हार्मोन के स्तर से निर्धारित होती हैं। वैसे तो रसौली आमतौर पर 30 से 50 साल की महिलाओं के बीच देखने को मिलती है, लेकिन अब यह समस्या कम उम्र की महिलाओं में भी नजर आने लगी है। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं।

पढ़ें- गर्मियों में खुद को फिट रखने और बीमारियों से बचने के लिए खाएं ये फूड्स

इस वजह से हो सकती है रसौली की समस्या 

  • एस्ट्रोजन हार्मोन की ज्यादा मात्रा
  • जेनेटिक कारण
  • गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा सेवन
  • मोटापा
  • कभी मां ना बनी हो
  • खाना-पीना सही ना होना
  • पानी कम पीना
  • पीरियड्स सही ना आना

ये हैं रसौली होने के लक्षण

  • पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग
  • अनियमित पीरियड्स
  • पेट के नीचे के हिस्से में दर्द
  • प्राइवेट पार्ट से खून आना
  • एनीमिया
  • कमजोरी महसूस होना
  • प्राइवेट पार्ट से बदबूदार डिस्चार्ज
  • पेशाब रुक-रुककर आना

रसौली से बचने के लिए आसान घरेलू उपाय 

आंवला जूस

आंवला का जूस रसौली दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। रोजाना सुबह एक चम्मच आंवला का जूस, में शहद डालकर खाली पेट पीने आपको काफी फर्क नजर आएगा। 

ग्रीन-टी

ग्रीन-टी कोशिकाओं में रसौली को फैलने से रोकता है। इसके लिए रोज 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन करें। 

हल्दी 

हल्दी में मौजूद एंटीबॉयोटिक गुण शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही इससे गर्भाश्य कैंसर का खतरा भी कम होता है। 

लहसुन

खाली पेट रोज 1 लहसुन का सेवन करें। लगातार 2 महीने तक इसका सेवन इस समस्या को जड़ से खत्म कर देता है।

इसे भी पढ़ें-

किडनी के लिए लाभकारी होता है बींस, जानिए अन्य बेहतरीन फायदे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।